श्री टी.एन. नटराजन ने सेल (SAIL) के निदेशक (वाणिज्यिक) के रूप में कार्यभार संभाला

Press Release
नई दिल्ली

नई दिल्ली, 20 मार्च, 2026: श्री टी.एन. नटराजन ने 19 मार्च 2026 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के निदेशक (वाणिज्यिक) का पदभार ग्रहण किया। श्री नटराजन के पास उत्पादन, लॉजिस्टिक्स और विक्रय के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का लीडरशिप अनुभव है। उन्होंने वर्ष 1993 में एक 'मैनेजमेंट ट्रेनी' के रूप में सेल में शामिल हुए और विनिर्माण परिचालन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और रणनीतिक विपणन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई।

उनके पास निरंतर कंपनी के विकास और बाजार विस्तार को सुनिश्चित करने का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है। इसमें क्षेत्रीय बिक्री को बढ़ाना, प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंधों को मजबूत करना और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर), फैब्रिकेशन तथा तेल एवं गैस जैसे उच्च-मूल्य वाले क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करना शामिल है। उन्होंने सेल के मार्केटिंग दृष्टिकोण को कमोडिटी बेस्ड विक्रय से बदलकर समाधान-उन्मुख जुड़ाव में बदलने में अहम भूमिका निभाई है, जिसमें नवीन और ग्राहक-केंद्रित सेवा मॉडल की स्थापना शामिल है।

श्री नटराजन को उच्च-प्रदर्शन वाली टीमों के निर्माण, वितरण नेटवर्क को मजबूत करने और रणनीतिक पहलों के माध्यम से ब्रांड की दृश्यता बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। उनके नेतृत्व ने बाजार हिस्सेदारी, लाभप्रदता और ग्राहकों के भरोसे को बेहतर बनाने में लगातार योगदान दिया है।

श्री नटराजन अपने बहुमुखी नेतृत्व, रणनीतिक सोच और कार्यान्वयन उत्कृष्टता के लिए जाने जाते हैं। वह कंपनी की वाणिज्यिक वृद्धि और दीर्घकालिक पहचान के निर्माण में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

Press Release No
SAIL/PR/25/2025-26
Set Order
538