अधिकारियों व कर्मचारियों के अधिकार एवं कर्तव्य
कम्पनी के आर्टिकल्स आॅफ ऐसोसिएशन के अधीन प्रदत्त अधिकारों के अनुसार निदेशक मण्डल ने कम्पनी के प्रबन्धन के लिए कम्पनी के अध्यक्ष को अधिकार प्रदान किए हैं। अध्यक्ष ने यह अधिकार दुर्गापुर इस्पात कारखाने के प्रबन्ध निदेशक तथा प्रबन्धक निदेशक ने कार्यों के कुशल संचालन के लिए दुर्गापुर इस्पात कारखाने के कार्यकारी निदेशकों तथा महाप्रबंधकों को प्रदान कर दिए हैं। गोपनीय होने के कारण दुर्गापुर इस्पात कारखाने के प्रबन्ध निदेशक तथा कार्यपालकों के वित्तीय अधिकारों का विवरण नहीं दिया जा रहा है।
दुर्गापुर इस्पात कारखाने के अधिकारियों व कर्मियों को निम्नलिखित सामान्य कार्य करने होते हैं:
• | दुर्गापुर इस्पात कारखाने के लिए दीर्घकालीन रणनीति आयोजन। |
• | कारखाना स्तर पर नीति निर्धारण, नीतियों के कार्यान्वयन के लिए कार्य योजना निर्धारित करना तथा उन्हें लागू करना। |
• | उद्देश्यों, लक्ष्यों तथा कार्य योजना के सम्बन्ध में संगठनात्मक निष्ठा जागृत करना व इन्हें स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करना। |
• | प्रत्येक क्षेत्र के लिए कार्य निष्पादन के मानक विकसित करना तथा निरन्तर बेहतर मानकों के लिए कर्मियों में निष्ठा भाव जगाना। |
• | सहज एवं कुशल परिचालन तथा वर्तमान संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना, कम्पनी के सुव्यवस्थित विकास व लक्ष्यों की प्राप्ति, कम्पनी की कार्य कुशलता अधिकतम करने के लिए संगठन का विकास। |
• | लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक क्षेत्र के कार्य निष्पादन की समीक्षा तथा, जहाँ आवश्यक हो, जरूरी उपायों के बारे में सुझाव देना। |
• | कम्पनी में निष्ठावान कर्मी दल तथा उच्च कौशल-प्राप्त प्रबन्धकीय कैडर तैयार करना। |
• | कम्प्यूटरीकृत डाटा बैंक और समस्या-पहचान तथा समस्या-समाधान के लिए कम्पनी में एमआईएस विकसित करना। |
• | स्थायी संचार माध्यमों से दुर्गापुर इस्पात कारखाने तथा सेल की निगमित छवि का प्रचार-प्रसार। |
विभिन्न क्षेत्र के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के अधिकार एवं कर्तव्य उनके विभागों के कार्य व उत्पादों पर निर्भर होते हैं।