सहायता कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का तरीका, आबंटित राशि तथा ऐसे कार्यक्रमों से लाभान्वित व्यक्तियों का विवरण
दुर्गापुर इस्पात कारखाने में आसपास के क्षेत्रों के विकास, परिवार कल्याण तथा एड्स नियंत्रण कार्यक्रमों पर व्यय के अतिरिक्त अन्य कोई सहायता कार्यक्रम नहीं चलाए जा रहे हैं।
आसपास के क्षेत्रों का विकास:
दुर्गापुर इस्पात कारखाना आसपास के क्षेत्रों के विकास की अपनी योजना के अन्तर्गत इस्पात नगरी के चारों तरफ के क्षेत्र में विकास में सहयोग देता है। इस पर वर्ष 2004-05 में 51.75 लाख रुपये खर्च किए गए।
परिवार कल्याण:
छोटे परिवार को प्रोत्साहन तथा माँ-बच्चा की देखभाल: ये मूलतः पिछडे़ वर्ग के लोगों के लिए है। दुर्गापुर इस्पात कारखाने का चिकित्सा विभाग परिवार कल्याण तथा शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम चला रहा है। यह कार्यक्रम दुर्गापुर इस्पात नगरी तथा आसपास के उन क्षेत्रों के लिए है जहाँ अच्छी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। गत 4 वर्षों में परिवार कल्याण पर किया गया खर्च नीचे दिया जा रहा है:
परिवार कल्याण तथा शिशु स्वास्थ्य पर व्यय | ||
वर्ष | वर्ष में वास्तविक व्यय (लाख रु. में) | मामलों की संख्या |
2001-02 | 3.50 | 772 |
2002-03 | 3.30 | 979 |
2003-04 | 3.50 | 1039 |
2004-05 | 3.0 | 957 |
एड्स नियंत्रण:
दुर्गापुर इ्रस्पात कारखाने की चिकित्सा सेवाएं राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण, भारत सरकार के सहयोग से नियमित एड्स चेतना कार्यक्रम आयोजित करता है। इसके लिए गत 4 वर्षों में व्यय इस प्रकार है:
एड्स नियंत्रण परियोजना पर व्यय | ||
वर्ष | राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण से प्राप्त (लाख रु. में) |
राजस्व व्यय (लाख रु. में) |
2001-02 | 7.0 | 3.15 |
2002-03 | Nil | 1.85 |
2003-04 |